
पीएम मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर संसदीय कार्यालय पर दीपोत्सव,सेवा पखवाड़ा की भव्य शुरुआत
वाराणसी। काशी के सांसद एवं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन (17 सितम्बर) की पूर्व संध्या पर जवाहर नगर, भेलूपुर स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 75 दीप जलाकर उत्सव मनाया गया। संसदीय कार्यालय को गुब्बारों, फूलों और विद्युत झालरों से सजाया गया तथा मुख्य द्वार पर आकर्षक रंगोली बनाई गई। भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने “मोदी जी को बधाई हो” के उद्घोष के साथ आतिशबाजी की और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की।

दीपोत्सव में शुभकामनाएँ और नेताओं के संबोधन
इस अवसर पर आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि विकसित भारत का सपना प्रत्येक भारतीय का सपना है और इस सपने को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की। भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र और जनमानस की सेवा के लिए समर्पित कर दिया है। इस कार्यक्रम में विधायक टी. राम, प्रदेश मंत्री शंकर गिरी, मृदुला जायसवाल, रामगोपाल मोहले, शिवशरण पाठक, नवरतन राठी, निर्मला पटेल, सुधीर मिश्रा, नंदजी पाण्डेय, राम प्रकाश दुबे, गौरव राठी, शैलेन्द्र मिश्रा, साधना वेदांती**, रचना अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
75 किलो लड्डू का केक और विकास पुस्तिका का विमोचन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर वाराणसी में विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला तय की गई है। भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि के संयोजन में जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित जनसंपर्क कार्यालय पर शाम 5 बजे 75 किलो लड्डू का केक काटा जाएगा, जिसे आमजन में वितरित किया जाएगा। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे कार्यकाल पर आधारित पुस्तिका “विरासत और विकास का संगम” का विमोचन भी किया जाएगा।

रक्तदान शिविर
17 सितम्बर को वाराणसी महानगर के तीन स्थानों पर रक्तदान शिविर आयोजित होंगे—
- ईएसआईसी हॉस्पिटल, पांडेयपुर (सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक): मुख्य अतिथि राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, संयोजक महामंत्री जगदीश त्रिपाठी।
- शिवप्रसाद गुप्त अस्पताल, कबीरचौरा: मुख्य अतिथि विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, संयोजक उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव।
- आईएमए, लहुराबीर: मुख्य अतिथि विधायक सौरभ श्रीवास्तव, संयोजक महामंत्री अशोक पटेल।
इन शिविरों में भाजपा के सभी मोर्चों और मंडलों के कार्यकर्ता भाग लेंगे।
फल वितरण कार्यक्रम
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सुबह 9 बजे से अस्पतालों, वृद्धा आश्रमों और अनाथालयों में फल वितरण किया जाएगा।
- मानसिक चिकित्सालय और दीनदयाल हॉस्पिटल में मंत्री रविंद्र जायसवाल, अरविंद सिंह रणजय, जेपी सिंह फल वितरित करेंगे।
- काशी अनाथालय, लहुराबीर में प्रेम कपूर, मनीष कपूर,संजय गुप्ता उपस्थित रहेंगे।
- वृद्धा आश्रम, दुर्गाकुंड में पूर्व महापौर राम गोपाल मोहले और पूर्व एमएलसी अशोक धवन।
- कबीरचौरा अस्पताल में महापौर अशोक तिवारी और रवि त्रिवेदी।
- भदऊ चुंगी कुष्ठ आश्रम में विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी और हरी केसरी।
- दुर्गाकुंड कुष्ठ आश्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल।
- अपना घर आश्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव, अशोक पटेल, अभिषेक मिश्रा।
विशेष गंगा आरती और देवालयों में पूजन
सायं 5:45 बजे नमो घाट और दशाश्वमेध घाट पर विशेष गंगा आरती का आयोजन होगा। इसके अतिरिक्त 13 प्रमुख देवालयों—महावीर मंदिर, सारंगनाथ मंदिर, शैलपुत्री मंदिर, स्वामीनारायण मंदिर, धर्म संघ, कृतिवासेश्वर मंदिर, मल्लिकार्जुन मंदिर, लोलाकेश्वर महादेव, बटुक भैरव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, चंडिका मंदिर आदि में पूजन और आरती का कार्यक्रम होगा।
नारी शक्ति चौपाल
महिला मोर्चा महानगर द्वारा गुलाब बाग कार्यालय पर नारी शक्ति चौपाल का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि श्रीमती नम्रता चौरसिया ने महिलाओं को मोदी सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों से अवगत कराया। महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वच्छता अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप, फल वितरण कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता और मलिन बस्ती की बेटियों का सम्मान होगा। कार्यक्रम में धन्यवाद अंजली गुप्ता ने एवं संचालन प्रज्ञा पांडे ने किया l कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख लोगों में साधना पांडे ,आरती पाठक, उषा सिंह, चंद्रकला, रीना सिंह, अमृता श्रीवास्तव, सीमा यादव, गीता गुप्ता, राधा ,दीपशिखा, सुषमा सिंह, प्रियंवदा सिंह, गौरी यादव, लुबना बेगम एवं मीडिया प्रभारी अनीशा शाही उपस्थिति रही l

विशेष स्वच्छता अभियान
प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितम्बर को वाराणसी महानगर के सभी वार्डों में सुबह 7 से 9 बजे तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों पर मंत्री, विधायक और पदाधिकारी सफाई अभियान में शामिल होंगे।
- अंबेडकर चौराहा (कचहरी): मंत्री रविंद्र जायसवाल।
- मलदहिया चौराहा (सरदार पटेल स्मारक): महापौर अशोक तिवारी।
- तिलक चौराहा (सिगरा): मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु।
- लहुराबीर चौराहा (चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा): विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी।
- नदेसर (स्वामी विवेकानंद प्रतिमा): एमएलसी धर्मेंद्र सिंह।
- बीएचयू गेट (मदन मोहन मालवीय प्रतिमा): विधायक सौरभ श्रीवास्तव।
भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में 75 दिवसीय स्वच्छता अभियान पहले से जारी है और 2 अक्टूबर तक चलता रहेगा। जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि बूथ स्तर पर भी यह अभियान जोर-शोर से चलेगा।
गोसाईपुर विश्वकर्मा मंदिर के सुंदरीकरण व रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण, क्षेत्रवासियों में उत्साह
नेपाल की राजनीति में युवा क्रांति, पुरानी पार्टियाँ हाशिये पर



