National

बड़े देशों और मंचों का भारत के प्रति भरोसा बढ़ा: मोदी

नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को दुनिया के विमर्श के केंद्र में बताते हुए कहा है कि बड़े देशों और अंतराष्ट्रीय मंचों का भारत के प्रति भरोसा बढ़ा है ।श्री मोदी ने शनिवार को यहां एक समाचार समूह के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत वैश्विक भविष्य से जुड़े विमर्श के केंद्र में है और उसका नेतृत्व भी कर रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर परोक्ष निशाना साधते हुए उसकी सरकारों की विकास की धीमी गति और भ्रष्टाचार की तेज गति पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि उन्हें कभी-कभी आश्चर्य होता है कि अगर 2014 में देश के लोगों ने भाजपा को सत्ता नहीं सौंपी होती तो देश का क्या होता। देश तो पहले भी चल रहा था लेकिन कांग्रेस की विकास की गति और भ्रष्टाचार की गति अगर चलती रहती तो क्या होता, देश का बहुमूल्य समय बर्बाद हो जाता। कांग्रेस सरकार भारत को वर्ष 2044 तक 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य के साथ काम कर रही थी।उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के एक दशक के कार्यकाल में भारत शीर्ष पांच अर्थव्यवस्थाओं में से एक बन गया है और अगले कुछ वर्षों में भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। (वार्ता)

Related Articles

Back to top button