Astrology & Religion

देशभर में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

नयी दिल्ली :  पुरुषोत्तम भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव सोमवार को देशभर में धूमधाम से मनाया गया।इस मौके पर भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली उत्तर प्रदेश के मथुरा से लेकर गुजरात के द्वारका तक मंदिरों में विशेष पूजा की गयी। कृष्ण के जन्मोत्सव के कार्यक्रम सुबह मंगला आरती से शुरू हुए।मथुरा कान्हा के जन्मोत्सव में रंग गया था। करीब 15 लाख श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण को प्रकट होते हुए देखने पहुंचे हैं।

जन्मभूमि को कारागार की तरह सजाया गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर नंदलाल का 1008 कमल पुष्पों से अर्चन किया गया। नवग्रह और श्रीगणेश की पूजा की।रात में 11 बजकर 55 मिनट पर 05 मिनट के लिए पट बंद कर दिए गए थे और 12 बजकर 05 मिनट पर भगवान श्री कृष्ण की प्रतिमा को गर्भ गृह से बाहर लाया गया, जहां स्वर्ण मंडित कामधेनु गाय से पहले अभिषेक किया गया। इसके बाद करीब 05 कुंतल पंचामृत से महंत नृत्यगोपाल दास बाल गोपाल अभिषेक किया। यह अभिषेक रात 12 बजकर 40 मिनट तक चला।वहीं, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर के पट रात 2.30 बजे तक खुले रहेंगे।

इधर, पटना के इस्कॉन मंदिर के बाहर देर शाम भीड़ आउट ऑफ कंट्रोल हो गई। इसके बाद पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु मंदिर में किसी भी तरह से घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसके कारण मंदिर के बाहर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। फिलहाल मंदिर के पास भारी संख्या में पुलिस को तैनात किया गया है।इसके अलावा देशभर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।

जन्माष्टमी पर ब्रज की गलियों में उमड़ा भक्तों का सैलाब

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर समूचा ब्रज क्षेत्र कान्हा की एक झलक पाने के लिये देश के कोने कोने से आए श्रद्धालुओं के जनसैलाब में डूब गया है। तीर्थयात्रियों में यहां के विभिन्न मन्दिरों में दर्शन करने की होड़ लगी हुयी है ।एक अनुमान के अनुसार शाम सात बजे तक 25 लाख से अधिक तीर्थयात्री विभिन्न मन्दिरों में लड्डू गोपाल की मनोरम छवि के दर्शन कर चुके थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डे ने 25 लाख तीर्थयात्रियों द्वारा विभिन्न मंदिरों में दर्शन करने की पुष्टि की है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button