BusinessWomen

महिलाओं के लिए रोजगार पर मिले सब्सिडी: फिक्की एफएलओ

नयी दिल्ली : महिला उद्योग निकाय फिक्की एफएलओ ने भारत की देखभाल अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सुधारों का आह्वान किया है, जिससे 1.1 कारोड़ से अधिक नौकरियां पैदा हो सकती हैं, जिनमें से 70 प्रतिशत महिलाओं को मिलेंगी और एक नए आर्थिक क्षेत्र को अनलॉक किया जाएगा।फिक्की एफएलओ के चार दशक पूरे होने के अवसर पर आज यहां जारी एक रिपोर्ट में, फिक्की ने कहा कि घरों और अर्थव्यवस्थाओं को चलाने के लिए अवैतनिक काम महत्वपूर्ण है, फिर भी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और आर्थिक विकास के अनुमानों में यह ज्यादातर अदृश्य और बेहिसाब रहता है।

फिक्की एफएलओ की अध्यक्ष सुधा शिवकुमार ने कहा, “मुख्य रूप से महिलाओं द्वारा किए जाने वाले देखभाल कार्य के कम मूल्यांकन और अदृश्यता के कारण बाजार विफल हो गया है, जहां कुशल और प्रतिभाशाली महिलाएं अपनी आर्थिक क्षमता का एहसास करने में असमर्थ हैं, जिससे व्यापक आर्थिक स्तर पर संसाधनों का गलत आवंटन हो रहा है।”रिपोर्ट में, महिलाओं के शीर्ष उद्योग निकाय ने कहा कि देखभाल अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़ाने से न केवल महिलाओं की श्रम बल भागीदारी में लैंगिक अंतर को पाटने की क्षमता है, बल्कि एक नए आर्थिक खंड को भी खोलने की क्षमता है।

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की रिपोर्ट के अनुसार देखभाल सेवा क्षेत्र में बढ़ते निवेश से 2030 तक वैश्विक स्तर पर 47.5 करोड़ नौकरियां पैदा करने की क्षमता है।फिक्की एफएलओ की रिपोर्ट के अनुसार विशेष रूप से भारत के लिए, सकल घरेलू उत्पाद के 2प्रतिशत के बराबर प्रत्यक्ष सार्वजनिक निवेश संभावित रूप से 1.1 करोड़ नौकरियां पैदा कर सकता है, जिनमें से लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं को जाएगा।फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री लेडीज ऑर्गनाइजेशन ने निकोर एसोसिएट्स (एक युवा नेतृत्व वाला थिंक टैंक) के साथ साझेदारी में, इससे पहले दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु और मुंबई में देखभाल अर्थव्यवस्था पर चार गोलमेज सम्मेलन आयोजित किए थे।

फिक्की एफएलओ ने भारत की देखभाल अर्थव्यवस्था की फिर से कल्पना करने का आह्वान किया और सार्वजनिक और निजी निवेश दोनों पर जोर दिया।रोडमैप में पांच प्रमुख क्षेत्र अवकाश नीतियां, देखभाल सेवा सब्सिडी, देखभाल बुनियादी ढांचे में निवेश, देखभाल श्रमिकों के लिए कौशल प्रशिक्षण और गुणवत्ता आश्वासन तंत्र शामिल है।(वार्ता)

Related Articles

Back to top button