Crime

पूर्व प्राचार्य सहित दो की सड़क दुर्घटना में मौत

अमरोहा : उत्तर प्रदेश के अमरोहा में शनिवार सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकले पूर्व प्राचार्य समेत दो लोगों की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। हादसा थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के जोया रोड़ का है।पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि जगदीश शरण हिन्दू पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ वीरेंद्र बहादुर बरतिया हर-दिन की तरह आज सुबह लगभग छह बजे घर से टहलने के लिए निकले थे।उसी दौरान पीछे से तेज गति में आ रही अनियंत्रित बाइक ने डॉ बरतिया को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिर पड़े और अनियंत्रित बाइक भी दूर तक घिसटती चली गई। दुर्घटना में बाइक सवार अमरोहा के मोहल्ला अहमद नगर तकिया हुसैन शाह निवासी अशरफ़ और हैदर भी घायल हो गए।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button