सहारनपुर : उत्तर प्रदेश के सहारनपुर शहर की मधुबन विहार कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त दरोगा राजबल के बेटे का शव आज लेबर कॉलोनी में कार के अंदर पड़ा मिला।पुलिस मृतक के दो दोस्तों को थाना कुतुबशेर पुलिस ने हिरासत में लिया है, जो अत्यधिक नशे में मिले और दोनों कार में सवार थे, जिनसे पूछताछ चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के मधुबन विहार कॉलोनी निवासी राजबल पुलिस विभाग से दरोगा के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस के मुताबिक उनका बेटा गौरव उर्फ अंकित (32) कार से पत्नी को गांव मल्हीपुर स्थित मायके में छोड़ने गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। (वार्ता)



