
गाजीपुर : उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के मरदह क्षेत्र में सोमवार को बस अग्निकांड की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी गयी है।मुख्य विकास अधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक नगर की संयुक्त टीम घटना की सभी पहलुओं की जांच करेगी और अपनी रिपोर्ट दो दिन के अंदर जिलाधिकारी को सौंपेगी। जांच में दोषी पाये जाने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही होगी। इस घटना से संबंधित सभी तथ्यों को मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव को अवगत करा दिया गया है। (वार्ता)
गाजीपुर बस हादसे में मंत्री ए.के. शर्मा की सख्त कार्रवाई,तीन निलंबित, एक की सेवा समाप्त
गाजीपुर हादसा : हाईटेंशन लाइन के चपेट में आई बारातियों से भरी बस , 5 की मौत, कई झुलसे



