Crime

अनियंत्रित डंपर बारातियों के ऊपर चढ़ा, पांच की मौत, बारह घायल

रायसेन : मध्यप्रदेश के रायसेन जिले के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के घाट पिपरिया गांव के पास आज रात्रि बारातियों के ऊपर अनियंत्रित होकर एक डंपर चढ़ गया, जिससे पांच बारातियों की मौत हो गयी और 12 लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भेजा गया है।पुलिस अधीक्षक विकाश शहवाल ने प्रारंभिक जानकारी में बताया की रात्रि करीब साढ़े आठ बजे बारात लगने के दौरान डंपर के अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया।

हादसे में पांच बारातियों की मौत हो गयी और 12 अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया है। ओबेदुलागंज और सुल्तानपुर की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गयी है। कलेक्टर अरविंद दुबे और पुलिस अधीक्षक विकाश शहवाल घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। बारात होशंगाबाद से आई थी। घायलों में एक को गंभीर हालत में भोपाल रैफर कर दिया गया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button