अयोध्या : उत्तर प्रदेश अयोध्या के नगर कोतवाली क्षेत्र में रविवार को तीन युवकों की सरयू नदी में डूबने से मौत हो गयी। तीनो युवक कानपुर के निवासी थे जो राम मंदिर में श्रीरामलला के दर्शन के लिये आये थे।पुलिस सूत्रों ने बताया कि कानपुर निवासी रवि मिश्रा, प्रियांशु, हर्षित अवस्थी, तनिष्क यादव, अमरनाथ, कृष्णा सागर रामलला का दर्शन करने आये थे। रामलला का दर्शन करने से पहले सभी लोग नया घाट से कुछ दूर श्मशान घाट की तरफ स्नान करने गये थे कि अचानक एक युवक डूबने लगा। उसी को बचाने के लिये दो युवक आगे बढ़े तो वह भी डूब गये। (वार्ता)



