Crime

नक्सलियों ने एक और भाजपा नेता की हत्या की

बीजापुर,छत्तीसगढ़। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने बुधवार को फिर एक भाजपा नेता की हत्या कर दी। माओवादियों ने बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग को पहले तो अगवा किया इसके बाद कुल्हाड़ी से वार कर उनकी जान ले ली। नक्सली लगातार प्रदेश में भाजपा नेताओं को निशाना बना रहे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मामला जांगला थाना क्षेत्र के कोटामेट्‌टा में थाने से करीब 12 किमी दूर भुर्रीपानी में वन विभाग की ओर से तालाब निर्माण कराया जा रहा था। इस दौरान शाम करीब 4.30 से 5 बजे के बीच कुछ लोग पहुंचे और निर्माण कार्य में लगी जेसीबी में आग लगा दी और मालिक कैलाश नाग की हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सलियों ने लाश को भूरीपानी और कोकमेंटा के बीच फेंका और वहां से भाग निकले। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके में गस्त जारी है।

बीजापुर में 5 दिन में दूसरे भाजपा नेता की ली जान
पांच दिन पहले बीजापुर में नक्सलियों ने भाजपा नेता की हत्या कर दी थी और आज बीजेपी व्यापारी प्रकोष्ठ के मंडल उपाध्यक्ष कैलाश नाग की हत्या कर दी है। शनिवार को नक्सलियों ने जनपद सदस्य और सहकारिता प्रकोष्ठ समिति के संयोजक तिरुपति कटला पर धारदार हथियार से हमला कर मार दिया था। वे शादी समारोह में शामिल होने तोयनार गांव गए हुए थे। जिसके बाद जमकर बवाल मचा और राजनीति भी तेज हो गयी है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button