Crime

तेजरफ्तार डंपर ने रौंदा दो बाइक सवारों को

बाराबंकी : उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिेले में हैदरगढ़ रायबरेली मार्ग पर बुधवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी और बाइक से सड़क पर गिरे दो युवकों को रौंदते हुए मौके से फरार हो गया। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना हैदरगढ़ कस्बा हैदरगढ़ से रायबरेली जाने वाली सड़क पर बड़ी नहर के पास हादसा हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार दोपहर रायबरेली की ओर से दो लोग हैदरगढ़ की ओर आ रहे थे। इस दौरान एक तेज रफ्तार डंपर पीछे से आया और बाइक में जोरदार टक्कर मारी। टक्कर लगते ही बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर गये और डंपर उन्हें रौंदते हुए चला गया।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button