Crime

भारी बारिश में ईंट भट्ठे पर हुई दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत

फतेहपुर : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में शनिवार को हुई भारी बरसात में एक ईंट भट्ठे के चेम्बर की दीवार ढहने से चार मजदूर मलबे में दब गये जिससे दो मजदूरों की मृत्यु हो गयी।पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह ने आज यहां बताया कि गाजीपुर थाना क्षेत्र के चककाजीपुर स्थित एक ईंट भट्ठे में चार मजदूर जला हुआ कोयला बीन रहे थे अचानक जोरदार बारिश हुई और बिजली चमकी। इसी बीच भट्ठे की चेम्बर की दीवार ढह गयी जिसमें चार मजदूर मलबे में दब गये । इस दुर्घटना में 60 वर्षीय मुन्नी लाल, मुन्नी लाल की पत्नी 58 वर्षीय राजकुमारी निवासी चक काजीपुर की मृत्यु हो गयी जबकि इसी गांव के निवासी जगरानी (58) और मालती देवी (57) जिला अस्पताल में भर्ती हैं ,जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत

उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में शनिवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।सूचना पर आए मृतका के मायके वालों ने जहर खिलाने का आरोप लगाते हुए सूचना पुलिस को दी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button