Varanasi

श्री विश्वनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं, श्रमिकों व व्यापारियों में संकल्प अन्नक्षेत्र ने किया प्रसाद वितरण

वाराणसी। संकल्प अन्न क्षेत्र के तत्वाधान में सहयोगियों के सहयोग से प्रसाद वितरण का कार्य प्रारंभ किया गया, जिसके तहत प्रत्येक शनिवार को प्रसाद वितरण का कार्य किया जा रहा है। कुछ स्वजनों के सहयोग से प्रारंभ हुआ यह शिविर अब एक कारवां बन गया हैं और दानदाताओं, सहयोगियों व लाभार्थी लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

इसी क्रम में श्री संकटमोच हनुमान जी को भोग लगाने के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं, क्षेत्र में जीवीकोपार्जन के लिए कठिन श्रम करने वाले श्रमिकों एवं व्यापारियों में अग्रणी सामाजिक संस्था संकल्प द्वारा संचालित संकल्प अन्नक्षेत्र के तत्वाधान में शनिवार को चौक स्थित कन्हैया लाल गुलाल चंद सर्राफ के सामने प्रसाद (खिचड़ी) का वितरण किया गया। जिसका लाभ सैकड़ों की संख्या में लोगों ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से संकल्प संस्था के संरक्षक अनिल कुमार जैन, गिरधर दास अग्रवाल (मद्रास क्लॉथ), संतोष अग्रवाल (कर्णघंटा), राजेंद्र अग्रवाल माड़ी वाले), लव जी अग्रवाल, पवन राय, रंजनी यादव, अमित, भईया लाल, मनीष सहित संस्था के अन्य सदस्य व सहयोगी उपस्थित रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button