Crime

परीक्षा की शुचिता को भंग करने में केंद्र व्यवस्थापक समेत दो को जेल

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार को आगरा में एक परीक्षा केंद्र द्वारा परीक्षा की शुचिता भंग करने की कोशिश को काफी गंभीरता से लिया है। परीक्षा शुरू होने के सवा घंटे बाद प्रश्नपत्र को सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में बोर्ड ने फौरी कदम उठाते हुए केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट समेत पांच के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी है।

परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक समेत एवं एक अन्य को जेल भेज दिया गया है।मुख्य आरोपी विद्यालय का कम्प्यूटर आपरेटर फरार है। शुक्रवार को बोर्ड ने एक बैठक कर पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी भी गठित कर दी है। आगरा के संबंधित विद्यालय श्री अतर सिंह इंटर कालेज रोझौली की मान्यता भी समाप्त कर दी गई है। स्टैटिक मजिस्ट्रेट को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ हो रही है। बोर्ड ने परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अतिरिक्त सभी के मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button