मिर्जापुर : उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के जिगना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। युवक की गला रेत कर हत्या की गयी है।अपर पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि आज सुबह कसगना गांव के सिवान में एक युवक का शव बरामद किया गया। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला है। मृतक की शिनाख्त कसधना गांव निवासी सुरेश बिंद के पुत्र आशीष कुमार बिंद के रूप में हुई है। हत्या का कारण अज्ञात है। आशीष बीती रात अपने एक रिश्तेदार के साथ निकला था। सुबह उसका शव मिला है।(वार्ता)



