
भदोही : उत्तर प्रदेश में भदोही जिले के माफिया विजय मिश्रा के अपराधिक कृतियों से अर्जित धन से खरीदी गई संपत्ति को जिला प्रशासन के आदेश पर जब्त कर लिया गया।अधिकृत सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि विजय मिश्रा द्वारा आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपनी बेटी सीमा मिश्रा व दामाद हरिशंकर मिश्रा तथा गैंग के सक्रिय सदस्य भतीजे मनीष मिश्रा की पत्नी बिंदु मिश्रा के नाम से प्रयागराज में करोड़ों रुपए मूल्य की दो इमारत को अंतर्गत धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट जब्त कर लिया गया। (वार्ता)



