सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के हरगांव क्षेत्र में लापता बालक का शव मंगलवार को एक खेत में पड़ा मिला।अपर पुलिस अधीक्षक प्रकाश कुमार ने बताया कि ककरहया गांव निवासी संदीप का पुत्र राज (11) सोमवार रात एक तिलक समारोह में गया था। वापस नहीं लौटने पर परिजनो ने उसकी तलाश शुरु की और पुलिस को सूचित की। (वार्ता)



