बस्ती : उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के वायरलेस चौराहे के समीप सोमवार को ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई ।पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के ओझागंज निवासी हसमत अली (60) मोटरसाइकिल से कहीं जा रहे थे अभी वायरलेस चौराहे के समीप पहुंचे थे तभी पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। (वार्ता)



