
मैनपुरी : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के थाना कुर्रा क्षेत्र में रविवार को हुए एक सड़क हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी।पुलिस के अनुसार आज सुबह लखनऊ-एक्सप्रेस वे पर लखनऊ से आगरा जा रही, एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में अनियंत्रित हो कर घुस गयी। इस भीषण हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। क्रेन की मदद से कार को निकाला गया.पुलिस ने चारों शवों की पहचान कर उनके घर वालों को सूचना दे दी है। मृतकों की पहचान में जिसान, आदिल, अमन हसन के रूप में हुई है। सभी की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।(वार्ता)
#WATCH मैनपुरी: SP विनोद कुमार ने कहा, "आज एक कार, एक साइड में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में मौजूद 4 लोगों की मृत्यु हो गई। मृतकों की पहचान की जा रही है। ये कोलकाता से अलीगढ़ जा रहे थे…यातायात सुचारू रूप से चल रहा है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।" https://t.co/qeHvDuBvBl pic.twitter.com/2JCgQE0bCZ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 25, 2024



