Crime

बरेली में तीन मासूम बच्चियां जिंदा जली, एक गंभीर

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश

बरेली : उत्तर प्रदेश में बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर झोपड़ी में आग लगने से तीन बच्चों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि एक अन्य बच्ची गंभीर रुप से झुलस गयी।जानकारी के अनुसार फरीदपुर के गांव नवादा बिलसंडी में रामदास का मकान है। उसकी छत पर पुआल रखा था। दोपहर के वक्त उसमें आग लग गई। वहीं पास में खेल रहे बच्चे आग की चपेट में आ गए। देखते ही देखते वह गंभीर रूप से झुलस गए। कुछ ही देर में पूरी झोपड़ी ने आग पकड़ ली। मासूम बच्चे लपटों के बीच में फंस गए। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर परिजन और पड़ोस के लोग मौके पर दौड़े।

उन्होंने बॉल्टियां में पानी भरकर किसी तरह आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक चारों बच्चे बुरी तरह झुलस चुके थे। इनमें प्रियांशी (5) पुत्री भीम, मानवी (3) पुत्री अमिताभ, नैना (5) पुत्री सुखवीर की मौके पर ही मौत हो गई। चौथी बच्ची नीतू (6) पुत्री अमिताभ की हालत गंभीर है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। जब इसका पता अधिकारियों को चला तो घटना स्थल पर गाड़ियां दौड़ पड़ीं। जिला अधिकारी रविंद्र कुमार, एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, समेत तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

मुख्यमंत्री ने बरेली में हुए हादसे का संज्ञान लिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद बरेली में आग लगने से हुए हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतक बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button