छपरा : बिहार में सारण जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने गुरूवार को यहां बताया कि बसाढी गांव निवासी बजरंगी सिंह की पत्नी निक्की देवी (36) बाजार से वापस लौट रही थी।इस दौरान गांव के समीप अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।इस घटना में निक्की देवी घायल हो गयी। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। (वार्ता)



