पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिला कारागार मे मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी ने शौचालय में मफलर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।बंदी की आत्महत्या करने की सूचना पर एसडीएम सदर देवेंद्र सिंह, सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नरेश त्यागी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।(वार्ता)



