छपरा : बिहार में सारण जिले के अमनौर थाना क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार युवक की मौत हो गयी।पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यहां बताया कि ग्यासपुर गांव निवासी नंदलाल राय का पुत्र मुन्ना राय (33) साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान घर के समीप अनियंत्रित ट्रक ने उसे कुचल दिया। इस दुर्घटना में मुन्ना राय की मौके पर ही मौत हो गयी।सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।
तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में एक की मौत
हैदराबाद : तेलंगाना में मंगलवार तड़के सड़क हादसे में एक व्यक्त की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये।पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना से समय पीड़ित कार से गाचीबोवली से शमशाबाद की ओर जा रहे थे। इसी दौरान, कार अनियंत्रित होकर नरसिंह में आउटर रिंग रोड (ओआरआर) पर वन क्षेत्र की ओर पलट गई, जिसके कारण एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।(वार्ता)



