Crime

हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड मलिक से 2.68 करोड़ वसूलेगी सरकार

हल्द्वानी दंगा: तीन वांछित समेत 10 और दंगाई गिरफ्तार

नैनीताल । हल्द्वानी में नगर निगम ने हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक के खिलाफ 2.68 करोड़ की आरसी जारी कर दी है। इस आरसी को वसूली के लिए डीएम को भेज दिया गया है। अब तहसील के माध्यम से वसूली की जाएगी।

सोमवार को नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने आरसी जारी की। वसूली को लेकर डीएम को पत्र भी भेज दिया है। पत्र में कहा गया है कि अब्दुल मलिक के कब्जे में सरकारी जमीन को हटाने के दौरान हुई हिंसा में निगम के कई वाहन समेत सामान जल गया। इनकी लागत 2.44 करोड़ है। कहा कि निगम की ओर से अब्दुल मलिक के घर में नोटिस चस्पा किया गया था। 15 फरवरी तक पैसा जमा करने के लिए कहा गया था। इसके बाद निगम ने वसूली के सभी प्रयास किए। इसके बाद भी वसूली नहीं हो पाई।पत्र में कहा गया है कि राजस्व विभाग 10 प्रतिशत की संग्रह व्यय लेता है। इसे लगाकर मलिक से 2.68 करोड़ की वसूली कराई जाए। अब डीएम तहसील के माध्यम से वसूली कराएंगी।

संपत्ति बेचकर होगी वसूली
नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि तहसील वसूली का कार्य करेगी। अब्दुल मलिक अगर पैसा नहीं देता है तो मलिक के बैंक खाते फ्रिज किए जाएंगे। साथ ही उसकी संपत्ति को नीलाम करके वसूली की जाएगी।(वीएनएस)

हल्द्वानी दंगा: तीन वांछित समेत 10 और दंगाई गिरफ्तार

नैनीताल : उत्तराखंड में पुलिस ने हल्द्वानी दंगा के 10 और आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इनमें दो वांछित भी हैं। इस प्रकार अभी तक पुलिस 68 दंगाइयों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर चुकी है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीएन मीणा के अनुसार बनभूलपुरा दंगा के आरोपियों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई तेज कर दी गयी है। आज 10 और दंगाइयों को गिरफ्तार किया गया है।

इनमें दो वांछित आरोपी भी शामिल हैं जिनके पुलिस ने कुछ दिन पहले शहर में पोस्टर जारी किये थे।जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनमें प्रमुख रूप से तस्लीम कुरैशी, वसीम सिद्दीकी (दोनों नामजद आरोपी), मो0 शुएब, अनस, अयान, अरबाज, शहराज हुसैन, मो. वसीम, नाजिम एवं मो. उजेर शामिल है।आरोपियों के कब्जे से पीएसी के जवान से लूटे गये दो कारतूस और पेट्रोल बम बनाने के लिये एकत्र किया गया पेट्रोल भी बरामद हुआ है। इस प्रकार अभी तक पुलिस 68 दंगाइयों को गिरफ्तार कर चुकी है।मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसका पुत्र अब्दुल मोइद फरार है। पुलिस आरोपियों के के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई भी तेजी से कर रही है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button