Crime

बाइक सवार की हादसे में मौत

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र में डंपर से टक्कर में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की मृत्यु हो गई और उसका भाई घायल हो गया।पुलिस सूत्रों ने बताया कि चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी राजकरण नामक युवक अपने बड़े भाई रामबरन (30) का इलाज कराने बांदा आ रहा था कि बांदा- कानपुर राजमार्ग पर मवई बुजुर्ग गांव के निकट एक डंपर ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी। इस हादसे में रामकरण की मौके पर मृत्यु हो गई जबकि राजकरण मामूली रुप से घायल हो गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button