बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के जनपद बुलंदशह में रविवार को सड़क दुर्घटना के दौरान कस्बा शिकारपुर बाईपास रोड पर तेजी से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई ।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि आज प्रातः बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी मनोज नामक एक युवक अपनी मां राजेश्वरी को बाइक पर लेकर बुलंदशहर से जहांगीराबाद के लिए रवाना हुआ था ।रास्ते में जब वह काली नदी स्थित गौशाला के सामने पहुंचा, सामने से आ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई।
जालौन: सड़क दुर्घटना में खान निरीक्षक बाल-बाल बचे
उत्तर प्रदेश के जनपद जालौन में बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर रविवार को अवैध रूप से मोरंग भरकर ले जा रहे एक डंपर चालक के अनियंत्रित होकर खान निरीक्षक की गाड़ी के अलावा एक अन्य गाड़ी और दूसरे डंपर से टकराने के कारण हुई दुर्घटना में खान निरीक्षक बाल बाल बचे।कोतवाली कुठौंद प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची, जिसने घायल चालक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं खान निरीक्षक ने डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दे दी। (वाता)



