
लखनऊ : इस वर्ष होने जा रहे लोकसभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) को एक और झटका देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद सलीम शेरवानी ने पार्टी में मुसलमानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया।श्री शेरवानी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भेजे अपने इस्तीफे में कहा , ‘मैं पिछले कुछ समय से लगातार आपसे मुसलमानों की स्थिति पर चर्चा कर रहा हूं और मैंने हमेशा आपको यह बताने की कोशिश की है कि मुसलमान खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं और लगातार पार्टी में अपना विश्वास खो रहे हैं।”(वार्ता)




