Crime

गोण्डा में पुलिस भर्ती परीक्षा में एक सॉल्वर सहित तीन गिरफ्तार

गोण्डा : उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले की पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे एक सॉल्वर और दो अभ्यर्थियों समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है |इस संबंध में रविवार को जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि बिहार प्रांत के नालंदा जिले के रहने वाला कुंदन चौधरी नामक सॉल्वर छह लाख की डील कर मनकापुर क्षेत्र के निवासी अभ्यर्थी तन्मय सिंह के स्थान पर शनिवार की द्वितीय पाली में आर पी इंटर कॉलेज केंद्र में परीक्षा दे रहा था। उन्होंने बताया कि चेकिंग के दौरान संदिग्ध अवस्था में पाये जाने पर पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर कुंदन सॉल्वर निकला। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button