Crime

नक्सलियों ने सीएएफ के कंपनी कमांडर की हत्या की

बीजापुर,छत्तीसगढ़ । नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने दरभा के भरे बाजार में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ) के कंपनी कमांडर की पीछे से गर्दन पर टंगिये से वार कर दिया। इससे मौके पर ही जवान वीरगति को प्राप्त हो गया। घटना के बाद बाजार में अफरा तफरी मच गई। नक्सली वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।जानकारी के मुताबिक, बीजापुर जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के दरभा के साप्ताहिक बाजार में बाजार ड्यूटी पर गये सीएएफ कैंप के कंपनी कमांडर तिजाउराम भुआर्य को नक्सलियों की स्मॉल एक्शन टीम ने टंगिया से वार कर उनकी हत्या कर दी। सीएएफ की चौथी बटालियन माना रायपुर की कंपनी के दरभा में पदस्थ तुजाउ राम भुआर्य मूलतः कांकेर के रहने वाले थे। घटना की पुष्टि कुटरू थाना प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने की है।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button