Crime

जालिमों ने 2 लाख के शेरू को काटकर 27 हजार में बेच दिया

अंबिकापुर ,छत्तीसगढ़ । सरगुजा जिले के बीजेपी नेता सुरेश कुमार गुप्ता के घर का बकरा चोरी हो गया था। घर से चोरी हुए बकरे के आरोपी पकड़े गए हैं। लेकिन अफ़सोस की बात तो यह है कि, बेचारा बकरा मारा गया। आरोपी उसे चोरी कर दुर्ग ले गए और काटकर 27 हजार में बेंच दिया। फिलहाल पुलिस ने दोनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं बकरे की कीमत 2 लाख रूपये से ज्यादा की थी।

बकरे को चोरी करने के लिए चोर भी बाकायदा लग्जरी कार में सवार होकर आए थे। जिस बकरे को चोर चोरी कर ले गए वह आम बकरा नहीं था, बल्कि 120 किलो का बकरा था। वहीं बकरा चोरी होने के बाद पीड़ित परिवार काफी मायूस था और उनका कहना है कि, वे उसे परिवार के सदस्य की तरह रखते थे। वहीं चोरी की ये वारदात घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

सुरेश कुमार गुप्ता करीब 6 सालों से पालकर अपने घर पर रखे थे। 8 फरवरी की सुबह लगभग 7:30 हुंडई की वर्ना कार क्रमांक सीजी 07 सीपी 1177 में सवार होकर कुछ युवक आये और उसे चोरी कर ले गए। बकरा चोरी होने के बाद बीजेपी नेता सुरेश गुप्ता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि, हमने कार का नंबर सहित उसके भिलाई टोल प्लाजा को पार करने की भी जानकारी रघुनाथपुर पुलिस को उपलब्ध कराई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद सुरेश गुप्ता सहित रघुनाथपुर के लोग एसपी से शिकायत करने अंबिकापुर पहुंच गए।

लोग बोले- घर के सदस्य जैसा था बकरा
लोगों ने बताया कि, सुरेश गुप्ता को बकरे (शेरू) से लगाव ऐसा था कि, वो कभी उसे बांधकर नहीं रखते थे। वह बकरा उनके निर्देश को भी समझता था उसका वजन 120 किलो का था और उसे खरीदने के लिए दो लाख रुपए तक का ऑफर लोग दे रहे थे। लेकिन वे उसे परिवार का सदस्य बताकर बेचने से इंकार कर देते थे।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button