UP Live

जीबीसी : 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश को धरातल पर उतारने को गोरखपुर तैयार

करीब 50 हजार लोगों के लिए सृजित होंगे रोजगार के अवसर.जीबीसी में गीडा देगा सर्वाधिक 8751 करोड़ रुपये का योगदान.

गोरखपुर । ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी-4.0) में गोरखपुर करीब 14 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के किए तैयार है। इसके जरिये करीब 50 हजार लोगों को नौकरी व रोजगार की गारंटी भी सुनिश्चित होगी। जीबीसी में गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) सर्वाधिक, 28 हजार करोड़ रुपये से अधिक का योगदान देगा।

उद्योग विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जीबीसी में जिले से 15 विभागों को प्राप्त 290 प्रस्तावों के जरिये 13776 करोड़ रुपये का निवेश मूर्तमान होगा। इनसे 49979 लोगों को रोजगार मिलना सुनिश्चित होगा। इसमें सर्वाधिक भागीदारी गीडा की होगी। गीडा में 153 निवेश प्रस्ताव धरातल पर उतरने जा रहे हैं। इन प्रस्तावों से 8751 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 28068 लोगों को रोजगार मिलेगा।

एमएसएमई विभाग इसे मिले 1174 करोड़ रुपये के 1174 निवेश प्रस्तावों को साकार कर 5864 लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था करेगा। जबकि हाउसिंग सेक्टर में 2030 करोड़ रुपये के निवेश से 5552 लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर उपलब्ध होंगे। इसी तरह पर्यटन क्षेत्र के लिए 713 करोड़ रुपये, हैंडलूम उद्योग के क्षेत्र में 507 करोड़ रुपये, मेडिकल एंड हेल्थ सेक्टर के लिए 200 करोड़ रुपये का निवेश जीबीसी में क्रियाशील होने को तैयार है।

गोरखपुर में जीबीसी की ऐसी है तैयारी

क्षेत्र/विभाग निवेश रोजगार
गीडा   8751    28068
हाउसिंग   2030   5552
एमएसएमई   1174    5864
पर्यटन   713    1568
हैंडलूम   507   4270
मेडिकल एंड हेल्थ   200   1200
हॉर्टिकल्चर   113   691
सहकारिता   71  960
डेयरी   65  67
वन विभाग  55   400
चिकित्सा शिक्षा   33  225
यूपीसीडा   30   900
तकनीकी शिक्षा   30   199
मत्स्य पालन   02   15
पशुपालन 02 –
कुल 13776 49979

129 जाएंगे लखनऊ, 160 शामिल होने जिले के समारोह में
19 फरवरी को प्रदेश की राजधानी में होने वाली ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में 10 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने वाले 129 निवेशक/उद्यमी लखनऊ के मुख्य समारोह में आमंत्रित किए गए हैं। जबकि जिले स्तर पर होने वाले समारोह में 160 उद्यमी शामिल होंगे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button