फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा -2024 में फिरोजाबाद पुलिस टीम ने सॉल्वर गैंग के चार लोगों को कूट रचित दस्तावेजों को साथ गिरफ्तार किया है।फिरोजाबाद थाना उत्तर पुलिस एस ओ जी और सर्विस लॉन्च टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए पुलिस भर्ती परीक्षा में फर्जी लोगों को परीक्षा दिलाने वाले सॉल्वर गिरोह के चार सदस्यों को कूट रचित दस्तावेजों और अन्य उपयोगी सामिग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है, जो 5 लाख रुपए लेकर असली के स्थान पर फर्जी परीक्षार्थी को परीक्षा दिलाने का काम करते है। (वार्ता)



