
पीएम मोदी वाराणसी प्रवास के दौरान दो जनसभाओं को करेंगे संबोधित
सीरगोवर्धन, करखियावं में प्रस्तावित पीएम मोदी की जनसभाओं की सफलता हेतु भाजपा ने तैयार किया रोड मेप
- पीएम मोदी के भव्य स्वागत की तैयारियों को लेकर भाजपा में बैठकों का क्रम शुरू
- भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पदाधिकारियों के साथ जनसभा स्थल का किया मुआयना
वाराणसी : 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि की प्राण प्रतिष्ठा के ठीक एक महीने पश्चात 22 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काशी आगमन हो रहा है। प्रधानमंत्री के काशी आगमन पर भारतीय जनता पार्टी ने उनके भव्य स्वागत एवं जनसभा के साथ ही सभी कार्यक्रमों की सफलता हेतु सर्किट हाउस में आज सम्पन्न हुई पदाधिकारियों की बैठक बनाया रोड मैप
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 22 फरवरी को काशी के सांसद एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का काशी आगमन हो रहा है कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के जन्मस्थान पर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के पश्चात पीएम का काशी में आना हो रहा है। संगठन ने तय किया है कि हम अपने सांसद और देश के पीएम का भव्य स्वागत करेंगे।
कहा कि 23 फरवरी को पीएम मोदी की सीरगोवर्धन, करखियांव दोनों स्थानों पर आयोजित जनसभा में वाराणसी जिले की सभी आठ विधानसभा क्षेत्र की जनता एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि वाराणसी महानगर सहित वरुणापार जोन के वह क्षेत्र जो महानगर सीमा अन्तर्गत आते हैं तथा रोहनिया विधानसभा क्षेत्र का वह हिस्सा जो नगर निगम क्षेत्र सीमा में आता है इन क्षेत्रों के समस्त कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ सीरगोवर्धन की जनसभा में भाग लेंगे। कहा कि वाराणसी जिले की अजगरा,पिंडरा, सेवापुरी, रोहनिया एवं शिवपुर विधानसभा के कार्यकर्ता आम जनमानस के साथ करखियावं की जनसभा में भाग लेंगे।
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब भी काशी आते तब काशी के साथ साथ पुरे पूर्वांचल को हजारों करोड़ की परियोजनाओं की सौगात देकर जाते हैं और इस बार भी पीएम हजारों करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करके काशी एवं पूर्वांचल को सौगात देंगे।बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने एवं धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष व एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने किया।
बैठक में इनकी रही मौजुदगी
बैठक में पूर्व विधायक सुरेंद्र नारायण सिंह, अशोक चौरसिया, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर, नवीन कपूर, संजय सोनकर जगदीश त्रिपाठी, प्रवीण सिंह गौतम, सुरेश सिंह, अशोक पटेल, मधुकर चित्रांश, जेपी दूबे, सुरेंद्र पटेल, राहुल सिंह, कुसुम पटेल, रजत जायसवाल, अमन सोनकर, संदीप केशरी, महेंद्र सिंह गौतम, किशोर सेठ, श्रीनिकेतन मिश्रा, शैलेन्द्र मिश्रा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी की होने वाली जनसभा स्थल करखियावं का किया दौरा
भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ पीएम की करखियावं में होने वाली जनसभा स्थल का दौरा किया। इस, दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने भाजपा नेताओं संग बनास डेयरी का अवलोकन किया एवं जनसभा की व्यवस्था की दृष्टि से बनास डेयरी के प्रबंध समिति के साथ बैठक भी की एवं जनसभा को लेकर अपने सुझाव साझा किए।दौरे के दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने देखा कि जनसभा की तैयारियां शुरू हो गयी है और जनसभा स्थल पर जर्मन हैंगर बनाने के लिए आवश्यक सामग्री पहुंच चुकी
हैं।
इस अवसर पर उनके साथ एमएलसी अश्वनी त्यागी, जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, पवन सिंह, सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर आदि भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे।



