Crime

दो गैंगस्टर एक्ट आरोपियों की 71 लाख से अधिक की संपत्ति कुर्क

बांदा : उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के नरैनी थाना क्षेत्र में अपराधों में संलिप्त रहकर अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले गैंगस्टर एक्ट के दो आरोपियों की 71 लाख 75 हजार से अधिक की संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस क्षेत्राधिकारी नरैनी अंबुजा त्रिवेदी ने शुक्रवार को यह जानकारी पत्रकारों को दी।उन्होने बताया कि करतल गांव निवासी प्रमोद निषाद व केशव निषाद के विरुद्ध अपहरण , हत्या व गैंगस्टर एक्ट के कई मुकदमें दर्ज हैं। इनके द्वारा अपराधिक कृत्यों में संलिप्त रहकर 71 लाख 75 हजार 300 रुपए की संपत्ति अर्जित की गई थी, जिसे गुरुवार को पुलिस और राजस्व विभाग की टीम द्वारा कुर्क कर लिया गया। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button