
सीतापुर : उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के थाना रामपुर कला अंतर्गत शुक्रवार दोपहर बाद कानदूनी गांव की बाजार पर एक अनुबंध रोडवेज की बस से एक 6 वर्षीय बालक को कुचल दिया ,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी।घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने चालक एवं बस को अपने कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर विधिक कार्रवाई कर रही है । (वार्ता)



