महोबा : उत्तर प्रदेश मे महोबा जिले के चरखारी क्षेत्र में गुरूवार को एक सनसनी खेज वारदात मे एक दलित युवक की पीट -पीट कर हत्या कर दी गयी।पुलिस उप अधीक्षक उमेश चंद्र ने बताया कि नगर के तुर्कीयाना मोहाल की घटना मे 21 वर्षीय युवक राजेश श्रीवास अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था, तभी पास मे ही भवन निर्माण का कार्य कर रहे राज मिस्त्री देवेश से उसका किसी बात पर विवाद हो गया। मामला इस कदर तूल पकड़ गया कि राज मिस्त्री और उसके कुछ सहयोगियों ने एक राय होकर राजेश पर हमला बोला दिया और घर के दरवाजे पर ही उसे बुरी तरह से पटक .पटक कर पीटा। इस दौरान हो हल्ला मचने पर राजेश के परिजन जब घर के बाहर आये तो हमलावर उसे छोड़ कर भाग गए। (वार्ता)



