Varanasi

सनातन की रक्षा के लिए महाराजा सुहेलदेव ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी: अनिल राजभर

  • भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार ने दिया महाराजा सुहेलदेव को मान सम्मान: अनिल राजभर
  • महाराजा सुहेल देव की जयंती पर सारनाथ स्थित सुहेल देव पार्क में हुआ भव्य आयोजन
  • बैंड बाजों के साथ महाराजा सुहेल देव की निकाली गयी शोभायात्रा
  • शोभायात्रा में राजभर समाज सहित सभी समाज के लोग हुए शामिल

वाराणसी :  महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर के अगुआई में आज सारनाथ स्थित हवेलिया चौराहा से सुहेलदेव उद्यान तक गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा में बड़ी संख्या में राजभर समाज सहित अन्य समाज के लोग शामिल हुए। भव्य शोभायात्रा में ऊंट,घोड़ा,बग्घी के साथ सुहेलदेव समर्थक सुहेलदेव अमर रहें के नारे लगाते हुए सुहेलदेव उद्यान पहुंचे जहां पर कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर एवं महापौर अशोक तिवारी ने सुहेलदेव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए।

सुहेलदेव पार्क में हजारों की संख्या में एकत्रित पुरुष एवं मातृ शक्ति की सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि आज हिंदु हृदय सम्राट,राष्ट्रवीर महाराजा सुहेल देव का जन्मदिवस है। इस अवसर पर राजभर समाज के साथ ही हर वर्ग, हर समाज के लोग महाराजा सुहेल देव को नमन करने लिए यहां आए हुए हैं। कहा कि सनातन की रक्षा के लिए महाराजा सुहेलदेव ने बहुत बड़ी लड़ाई लड़ी थी और दुश्मनों को मौत के घाट उतारा था उस काल खंड में उन्होंने अयोध्या की भी रक्षा की थी मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का महापुरुषों को सम्मान करने का जो अभियान है वो आज चरितार्थ हो रहा है। कहा कि मुझे ठीक से याद है जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भगवान श्री राम के भव्य मंदिर की आधारशिला रखने अयोध्या आए थे एवं जब विश्वनाथ कारिडोर का लोकार्पण करने आए थे तब उन्होंने अपने भाषण में भगवान सुहेल देव का उल्लेख किया और उन्हें याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

श्री राजभर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी  ने महाराजा सुहेल देव के नाम डाक टिकट जारी किया। महाराजा सुहेल देव के नाम से एक्सप्रेस ट्रेन शुरू की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने बहराइच में महाराजा सुहेल देव का भव्य स्मारक बनाने का कार्य कर रही है। इसके साथ ही आजमगढ़ में विश्वविद्यालय एवं बहराइच में मेडिकल कॉलेज बनाने का कार्य प्रदेश भाजपा सरकार कर रही है कहा कि महाराजा सुहेल देव को जितना मान सम्मान पीएम मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने दिया है उतना किसी और सरकार ने कभी नहीं दिया।

इस अवसर पर श्री राजभर ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लडा जाएगा। कहा कि काशी में विश्वनाथ कारिडोर और अयोध्या में भगवान श्री राम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर बनने के बाद देश और दुनिया से लोग काशी और अयोध्या आ रहे हैं जिससे पर्यटन के साथ साथ अर्थव्यवस्था को भी मजबुती मिलेगी। कहा कि देश को फाइव ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था और उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था बनाने की ओर हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।श्री अनिल राजभर ने कहा कि देश के नौजवान, किसान, महिला, गरीब, युवा, व्यवसायी सबका समर्थन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को मिल रहा है। इसके मूल में है कि मोदी जी की सरकार जनभावनाओं का आदर करती रही है। और भारत को आत्मनिर्भर भारत, सशक्त भारत एवं विकसित भारत बनाने का जो संकल्प मोदी जी का है उसकी स्वीकृति जनता के अंदर है और इसको भारी समर्थन मिल रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर अशोक तिवारी ने की।इस अवसर पर फागू राजभर,मोहनराजभर, संजय सिंह,भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, कमलेश मोर्या,प्रकाश राजभर,जगदीश राजभर,गुरुदयाल राजभर,अजय राजभर,मुन्ना निषाद,शेखर राजभर,सुभाष राजभर, ममता राय, मीना तिवारी, ऊषा मोर्या, निशा राजभर,गणेश राजभर,शैलेन्द्र मिश्रा सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित थे ।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button