Crime

बच्चे पर कुत्तों ने किया हमला, बुरी तरह नोचा

कानपुर । यूपी के कानपुर में आवारा कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को घेरकर उसे बुरी तरह नोच डाला। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसमें देखा जा सकता है कि कैसे कुत्तों का झुंड बच्चे पर हमला कर उसे घायल कर देता है। मोहल्ले के लोगों ने किसी तरह कुत्तों से बच्चे की जान बचाई। फिलहाल, बच्चे की हालत खतरे से बाहर है. लेकिन वो काफी डरा हुआ है। दरअसल, घटना शनिवार की है जब 11 वर्षीय शुभम दुर्गा पूजा पार्क के पास स्थित मंदिर में दीपक जलाने जा रहा था। तभी कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया जिससे वह जमीन गिर गया. इस दौरान कुत्ते मासूम शुभम को नोचते रहे. कुत्तों के काटने की वजह से उसके हाथ में गंभीर घाव हो गया।(वीएनएस)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button