Crime

सूखे कुएं से शव मिलने से फैली सनसनी

झांसी : उत्तर प्रदेश में झांसी के टहरौली थानाक्षेत्र में सोमवार को एक सूखे कुंए से 40 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गयी है।पुलिस अधीक्षक नगर (एसपीसिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि टहरौली थानाक्षेत्र के रौरा गांव से लगभग 500 मीटर दूर जंगल क्षेत्र में एक सूखे कुंए से रामू (40) का शव बरामद किया गया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई करायी जा रही है। परिजनों के यदि कोई आरोप हैं तो उनसे तहरीर लेकर मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। (वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button