National

कतर में फांसी की सजा पाए आठ भारतीय नागरिक रिहा

नयी दिल्ली : कतर की एक कंपनी में काम करने वाले भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को रिहा कर दिया गया है और इनमें से सात लोग बीती रात स्वदेश लौट आए हैं।विदेश मंत्रालय ने आज यहां एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी। आठाें पूर्व नौसैनिक दोहा स्थित अल दाहरा ग्लोबल टेक्नोलॉजिज में काम करते थे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। इन आठ में से सात लोग भारत लौट आए हैं।हम इन नागरिकों की रिहाई और घर वापसी को सक्षम करने के लिए कतर राज्य के अमीर के फैसले की सराहना करते हैं।स्वदेश लौटने पर एक कर्मी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनकी रिहाई से वे बहुत खुश हैं और यह कठिन काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तिगत हस्तक्षेप के बिना संभव नहीं था।कतर में आठवें भारतीय के बारे में विदेश मंत्रालय ने अभी कुछ नहीं कहा है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button