Crime

दुकानदार ने मांगे उधार के पैसे तो चला दी गोली

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश में फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र में एक दुकानदार शंकर लाल पर गांव के ही योगेश कुमार और उसके पुत्र द्वारा उधारी के रुपए मांगने पर रविवार को तमंचे से गोली चलाकर जानलेवा हमला कर दिया।शिकायतकर्ता शंकर लाल के अनुसार गांव के ही योगेश कुमार को 02 साल पहले 18 हजार रुपए दूध लेने के लिए दिये थे। उसने दूध भी नहीं दिया और ना रुपए ही वापस किए थे रविवार को शंकर लाल के द्वारा जब योगेश से अपने रुपए वापस मांगे गये तो योगेश ने गली गलौच शुरू कर दी और उसके साथ हाथापाई कर दी गई। थोड़ी देर बाद योगेश का पुत्र विकास और उसका एक अन्य साथी जितेंद्र तमंचा लेकर उसकी दुकान पर आ गया और फायरिंग करते हुए उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया जिसमें वह बाल बाल बच गया है ।‌

मुरादाबाद: लुटेरा गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में थाना मझोला पुलिस ने लुटेरे गैंग के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके क़ब्ज़े से तीन अवैध तमंचे, पांच कारतूस 315 बोर व एक मोटरसाईकिल बरामद की ।पुलिस अधीक्षक (नगर) अखिलेश भदौरिया ने रविवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज थाना मझोला पुलिस द्वारा लुटेरे गैंग के राजा उर्फ सतेंद्र चौहान, गौरव उर्फ डॉन साहब तथा कलुआ उर्फ नितिन सभी निवासी लकड़ी, थाना मझोला, मुरादाबाद को लूट की योजना बनाते हुए मैनाठेर की पुलिया से गिरफ़्तार किया गया है। बदमाशों के क़ब्ज़े से तीन तमंचा 315 बोर तथा पांच जिंदा कारतूस 315 बोर तथा लूट की घटनाओं में प्रयुक्त मुरादाबाद नंबर की एक (यूपी 21 सीआर 7837) पल्सर बाइक बरामद हुई है।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button