Varanasi

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को भाजपाजनों ने समर्पण दिवस के रुप में मनाया

एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन सेवा और समर्पण की प्रेरणा देता रहेगा:दिलीप पटेल

वाराणसी :पंडित दीनदयाल की पुण्यतिथि पर भाजपाजनों ने उन्हें नमन करते हुए उनकी पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया। काशी क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले सभी सोलह संगठनात्मक जिलों के 30286 बूथों पर पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रुप में मनाया गया।इस क्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने आज प्रखर राष्ट्रवादी,अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर रोहनिया स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर पंडित दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पार्चन कर उन्हें अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

पार्टी के क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने और सबके जीवन में प्रगति तथा सभी के विकास के लिए एकात्म मानववाद का दर्शन दिया। उन्होंने कहा एकात्म मानववाद के दर्शन का मूल भाव समाज के अन्तिम पायदान पर खडे व्यक्ति के जीवन में बदलाव है।

भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि आज केन्द्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार पं. दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाज के अन्तिम पायदान पर खडे़ व्यक्ति के जीवन में खुशहाली लाने का काम कर रही है। क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन राष्ट्र सेवा को समर्पित कर दिया।क्षेत्र अध्यक्ष ने कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय का स्वप्न भारतीय संस्कृति की नींव पर एक शक्तिशाली और सशक्त भारत का निर्माण का था, आज पं. दीन दयाल उपाध्याय के उन्हीं सपनों को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे है।

श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों
में संजय सोनकर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, पवन चौबे, दिनेश मोर्या आदि प्रमुख रहे।

काशी विश्वनाथ मंडल में पं दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर वाराणसी महानगर अन्तर्गत काशी विश्वनाथ मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर चर्चा की।श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में मंडल अध्यक्ष नलिन नयन मिश्र, पार्षद नरसिंह दास,संतोष सोलापुरकर, शंकर साहू, साहेब लाल, सुधीर त्रिपाठी, कमलेश सोनकर आदि प्रमुख रहे।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button