Crime

जौनपुर में मुठभेड़ के दौरान गौतस्कर गिरफ्तार

देवरिया:हत्या में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले में मड़ियाहूं व रामपुर थाने की संयुक्त पुलिस टीम के साथ मुठभेंड़ में 01 शातिर गौतस्कर घायल हो गया, उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गयी एक मोटरसाईकिल बिना नम्बर, 01 तमन्चा .315 बोर, 02 खोखा कारतूस, 01 मिस कारसूत व 02 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ है।पुलिस अधीक्षक डाॅ़ अजय पाल शर्मा ने आज बताया कि क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में आपराधियों की गिरफ्तारी व अपराध की रोकथाम के दृष्टिगत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना मडियाहूं व थाना रामपुर पुलिस टीम द्वारा चेकिंग किया जा रहा था कि मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गयी कि एक व्यक्ति करीम नट पुत्र बिट्टू उर्फ जितू निवासी नटान बस्ती कुतुबपुर थाना मडियाहूँ जौनपुर ईटाएं की तरफ कोई घटना को अन्जाम देने के लिए आ रहा है।

देवरिया:हत्या में वांछित इनामी बदमाश गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के गौरी बाजार क्षेत्र में हत्या में वांछित 25 हजार के इनामी बदमाश को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।पुलिस प्रवक्ता ने यहां बताया कि एक हत्या के मामले में आरोपी अर्जुन कुशवाहा फरार चल रहा था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगी थी और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने उसको इनामिया बदमाश घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रूपये इनाम घोषित किया था।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button