Politics

भाजपा कार्यकर्ता हर चौखट पर देंगे दस्तक, प्रत्येक व्यक्ति से करेंगे बात

भाजपा के "गाँव चलो अभियान" का आज से हुआ शुभारम्भ.वाराणसी जिले व महानगर में 9 फरवरी से होगी "गांव चलो अभियान" की शुरुआत.गांव चलो अभियान में विकसित भारत के लिए गांव के विकास पर होगी चर्चा.केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं से कराएंगे अवगत.

वाराणसी :भाजपा का आज से पूरे देश मे गांव चलो अभियान का शुभारंभ हुआ यह अभियान आगामी 11 फरवरी तक चलेगा। वाराणसी के परिपेक्ष्य में संगठन स्तर पर जिला व महानगर में यह अभियान 9, 10 व 11 फरवरी को चलाया जाएगा।आज जिले व महानगर के सभी मंडलों में इस अभियान को लेकर कार्यशालाएं सम्पन्न हुई।

इस क्रम में उत्तरी विधान सभा क्षेत्र के धुपचण्डी मंडल की सम्पन्न हुई कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने गांव चलो अभियान के तहत 24 घण्टे प्रवास के दौरान करणीय कार्यो पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। यही कारण है कि केन्द्र सरकार की प्रत्येक योजना गांव, गरीब, किसान के कल्याण के लिए समर्पित है। गांव चलो अभियान के तहत गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से सम्पर्क करना है। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा और केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं के साथ आत्मनिर्भर भारत, विश्व का नेतृत्व करने वाले भारत, चन्द्रमा तथा सूर्य को मापने वाला भारत, सांस्कृतिक, आर्थिक, सामरिक सार्मथ्यवान भारत के साथ जनसंवाद का माध्यम बनेगा ।

क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि गांव चलो अभियान व्यापक ग्राम सम्पर्क व जनसम्पर्क का अभियान है। हमे इस अभियान के तहत प्रत्येक व्यक्ति से सम्पर्क, प्रत्येक लाभार्थी से सम्पर्क करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा करना है। राजनैतिक दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ लिए गए सरकार के निर्णयों पर भी संवाद करना है। गांव प्रवास के दौरान स्वच्छता अभियान, शहीदों के परिजनों का सम्मान, खिलाड़ियों, अधिवक्ताओं, शिक्षकों सहित विभिन्न कार्य क्षेत्रों से जुडे़ लोगों से सम्पर्क करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत नमो एप पर विकसित भारत एम्बेसडर बनाने का भी काम करना है। भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पत्रक लेकर हर घर की चौखट तक पहुंचना है।

भाजपा काशी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी नवरतन राठी के अनुसार भाजपा नेतृत्व ने गांव चलो अभियान का काशी क्षेत्र का संयोजक अशोक चौरसिया को वाराणसी जिले का संयोजक जिला उपाध्यक्ष दिनेश मौर्या को एवं महानगर का संयोजक महानगर उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा को बनाया है।कार्यशाला में मधुप सिंह,कमलेश सोनकर,पूजा दीक्षित,मुन्नू राजभर सहित मंडल का समस्त पदाधिकारी,सभी शक्ति केंद्र संयोजक,बूथ अध्यक्ष,बूथ प्रवासी,मोर्चो के पदाधिकारी उपस्थित थे।

मंडलों की कार्यशालाओं में शामिल हुए माननीय

क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी के अनुसार गांव चलो अभियान के तहत आज सम्पन्न हुई मंडलों की कार्यशालाओं में रामनगर मंडल में एमएलसी अश्वनी त्यागी,महामना एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में महापौर अशोक तिवारी,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल में जिला व महानगर के प्रभारी एमएलसी अरुण पाठक,काशी विश्वनाथ व मध्यमेश्वर मंडल में पूर्व मंत्री व विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी,सारनाथ मंडल में महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय,छावनी व कैन्ट मंडल में विधायक सौरभ श्रीवास्तव,राजश्री में जगदीश त्रिपाठी,बागेश्वरी में राहुल सिंह के साथ ही जिले के सेवापुरी एवं कर्दमेश्वर मंडल में जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया एवं गांव चलो अभियान पर विस्तार से चर्चा की।

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button