
पीपीगंज, गोरखपुर।आज दोपहर नगर पंचायत पीपीगंज के बंधुपुर से मखनहा रोड पर गदहीखाल के पास अनियंत्रित रफ्तार से चल रही ट्रैक्टर ट्राली द्वारा साइकिल सवार दो लड़कियों को टक्कर मार दिया और उसके बाद विद्युत पोल को तोड़ती हुई पास के गड्ढे में पलट गई जिससे ट्रैक्टर चालक सहित ट्राली पर सवार लोग भी घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर का तेज रफ्तार ही दुर्घटना का कारण बना जिसमें साइकिल सवार एक लड़की का पैर टूट गया और ट्रॉली पर सवार एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और थाना पीपीगंज के सहयोग से गंभीर रूप से घायल व्यक्ति जिसका नाम राजू बताया जा रहा है जो जंगल कौडिया के निवासी है,को एंबुलेंस के द्वारा मेडिकल कॉलेज भेजा गया घायल व्यक्ति की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
कृतज्ञता के साथ रामोत्सव का उमंग आंचल में समेटने को आतुर सरयू
राम मंदिर से 15 मिनट की दूरी पर अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदा प्लॉट
अयोध्या भेजने के लिए अब तक चार लाख लड्डू बनकर तैयार, मोहन ने लिया जायजा



