Varanasi

पहले स्वच्छता, फिर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बनेंगे साक्षी

श्री राम जन्मभूमि लोकार्पण के पूर्व काशी क्षेत्र के सभी सोलह जिलों में 14 से 22 जनवरी तक भाजपा चलाएगी स्वच्छता अभियान

  • 22 जनवरी को सभी देवालयों में होगा विशेष पूजन,अर्चन.सायंकाल होगा भव्य दीपोत्सव
  • एलइडी के माध्यम से देखेंगे श्री राम जन्मभूमि लोकार्पण कार्यक्रम

वाराणसी : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। हर जन राम नाम में रम गए हैं। सबकी भागेदारी हो रही है। इसी क्रम में 14 से 22 जनवरी तक भाजपा काशी क्षेत्र के सभी सोलह जिलों के संगठन की भागीदारी सुनिश्चित हुई है। इसके तहत प्रत्येक मंदिर व देवालयों में स्वच्छता अभियान, रंग रोगन, साज सज्जा करने का कार्य सुनिश्चित करना है। 22 जनवरी श्री राम जन्मभूमि मंदिर लोकार्पण दिवस पर सभी जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को किसी न किसी मंदिर पर विशेष आयोजन करना है।

यह जानकारी देते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर लोकार्पण दिवस के पावन अवसर पर प्रत्येक देवालयों में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों के सहयोग से हनुमान चालीसा पाठ, सुंदरकांड पाठ सहित भजन – कीर्तन की व्यवस्था की गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लाइव प्रसारण देखने के लिए एलइडी स्क्रीन की भी व्यवस्था सुनिश्चित करनी है। साथ ही प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी तय किया गया है। इसी दिन सायंकाल दीप जलाकर दीवाली की तरह दीपोत्सव कार्यक्रम भी किया जाएगा

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि 500 वर्षों की साधना एवं प्रतिष्ठा के पश्चात यह अलौकिक क्षण आया है।जब अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर उनका भव्य दिव्य मंदिर बनकर 22 जनवरी को लोकार्पण के लिए तैयार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की विशेष उपस्थिति में विधि विधान पूर्वक उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान सुनिश्चित हुआ है। उनकी प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा एवं नव्य, भव्य व दिव्य मंदिर के लोकार्पण के पश्चात पूरे विश्व भर से राम भक्त अयोध्या धाम में श्री राम जन्मभूमि दर्शन करने आना चाहते हैं। हम सभी को भी इस अद्भुत अलौकिक क्षण से जुड़ने का सौभाग्य मिलने वाला है। प्रभु श्री राम के जन्म भूमि पर विराजित होने के बाद इस अलौकिक क्षण से जुड़ने के लिए उक्त कार्यक्रम सामाजिक सहभाग से तय हुए हैं।

भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि सभी कार्यक्रमों की पूर्व सूचना एवं कार्यक्रम के पश्चात की फोटो सोशल‌ मीडिया पर अपलोड करनी है।

रामोत्सव 2024:प्राण प्रतिष्ठा में आने वाले विशिष्ट मेहमानों को उपहार में मिलेगी “रामरज”

रामोत्सव 2024 :नव्य अयोध्या का दिव्यतम दीदार कराएगी फ्लोटिंग स्क्रीन

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button