फतेहपुर : उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के मलवां क्षेत्र में शराब पीने को लेकर हुये विवाद में एक युवक की पीट पीट कर हत्या कर दी गयी।पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि कानपुर से किराये की गाड़ी लेकर फतेहपुर आ रहे युवकों के बीच शराब पीने को लेकर कहासुनी हुई, जिसमें एक युवक को इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। (वार्ता)



