Crime

युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

दादरी । उत्तर प्रदेश के दादरी में दिनदहाड़े एक बाइस सवार युवक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के एक गोली पीठ और दूसरी सिर में मारी गई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने हत्यारों की तलाश के लिए एक टीम का गठन कर दिया है. एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार ने बताया कि दादरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत नारायण गोल चक्कर के पास कासना निवासी 40 वर्षीय सुखपाल किसी परिचय से मिलने के लिए अपनी बाइक यूपी 16 सीबी 1355 पर जा रहा थे, तभी अज्ञात हमलावरों के द्वारा हरपाल को गोली मार दी। (वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button