Crime

वीडियो कॉल पर बात करते-करते छात्रा ने लगा ली फांसी

लखनऊ । लखनऊ यूनिवर्सिटी में तिलक महिला हॉस्टल की एक छात्रा के सुसाइड करने की खबर सामने आई है। छात्रा ने वीडियो कॉल पर बात करते-करते फांसी के फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है, सूचना मिलने के बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचने के बाद छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। जानकारी के अनुसार, 23 वर्षीय मृतक छात्रा का नाम अंशिका गुप्ता था, जो प्रयागराज की रहने वाली थी। छात्रा लखनऊ यूनिवर्सिटी में बैचलर ऑफ फाइन आट्र्स की थर्ड ईयर स्टूडेंट थी। छात्रा तिलक महिला छात्रावास के अपाला ब्लॉक के एफ 10 रूम में अन्य दो छात्राओं के साथ रहती थी। (वीएनएस )

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button