Crime

कोचिंग संचालक ने पत्नी को गोली मार कर की आत्महत्या

अमरोहा : उत्तर प्रदेश में अमरोहा के मंडी धनौरा क्षेत्र में बुधवार देर रात एक काेचिंग संचालक ने अपनी पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर गोली मार कर आत्महत्या कर ली।पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि गांव हलुपुरा निवासी विकास शर्मा (28) ने पत्नी अंचला शर्मा (26) की गोली मार कर हत्या कर दी और बाद में खुद को गोली मार ली।

पुलिस ने दरवाजा तोड़ कर दंपत्ति के शव बाहर निकाले। मृतक की मां के अनुसार बुधवार रात्रि को खाना खाकर कोचिंग संचालक दंपति सोने के लिए अपने कमरे में चले गए थे। रात लगभग 11 बजे अचानक कमरे में गोली चलने की आवाज़ आई,आवाज़ सुनकर परिजनों ने कमरे की खिड़की से झांक कर देखा तो अंदर विकास कुमार शर्मा तथा पत्नी समेत दोनों के लहुलुहान शव पड़े हुए थे।(वार्ता)

BABA GANINATH BHAKT MANDAL  BABA GANINATH BHAKT MANDAL

Related Articles

Back to top button